फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने से पहले ही बदमाशों ने घोंट दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूरीबांस गांव में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने पिता की हत्या करने के बाद पुत्र को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया और महिला को भी वह छोड़ना नहीं चाहते थे। मगर, महिला के गिड़गिड़ाने पर उसे शोर नहीं मचाने की धमकी देकर घर को खंगालना शुरू किया। बदमाश हत्या के बाद 40 मिनट तक घर खंगालते रहे। वापस जाने के लिए उन्होंने पिछला दरवाजा खोला और निकल गए। इस बीच धारदार हथियार से घायल हुआ सुबोध कुमार कराहता रहा। उनके फरार होने के बाद पूजा ने जेठ को फोन कर बताया तो उनके होश ही फाख्ता हो गए। बदमाशों का खौफ इस कदर हावी रहा कि पहले वह ग्रामीणों को साथ लिया फिर वहां पहुंचा। उधर, पुलिस अब तक इस मामले में कोई खास क्लू तक नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

24 नवंबर की रात करीब दो बजे बदमाश नकुड़ के गांव भूरीबांस में पूरब की दिशा में घर बना कर रहने वाले करीब 75 वर्षीय किसान गोवर्धन सिंह सैनी पुत्र लाल सिंह के परिवार पर कहर बन कर टूट पडे़। बदमाश दीवार कूद कर घर में घुसे और अपने साथ लाए लोहे को काटने वाले किसी औजार से कुंडी को काट कर पीछे का दरवाजा खोल लिया जबकि मेन गेट बंद ही रहा। बताया गया है कि इस दौरान गोवर्धन सिंह की आंख खुल गयी और किसी बदमाश को पहचान लिया। पूजा ने बताया कि घर में प्रवेश करने वाले चार बदमाश थे जिन्होंने कपडे से अपने मुंह ढके हुए थे।

कपड़े और रजाई क्यों ले गए
पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि बदमाशों ने नकदी और जेवरात के अलावा कपड़े व रजाई भी साथ ले गए। हालांकि बदमाश वजन में ज्यादा रजाई को गांव के बाहर ही छोड़ गए थे। मगर, रजाई ले जाने के पीछे उनकी मंशा पुलिस की समझ में नहीं आ रही है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड ज्यादा होने की वजह से बदमाश उसे साथ ले गए हो।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
छपार गैंग पर है पुलिस का शक
वारदात के तरीके और बेखौफ अंदाज से पुलिस इसके पीछे छपार गैंग का हाथ मान रही है। यह गैंग ऐसे ही बेखौफ अंदाज में वारदात करता है। इस गैंग का मुख्य उद्देश्य लूट होता है, मगर उसका विरोध करने पर वे हत्या से भी पीछे नहीं हटते। भूरीबांस की घटना भी लूट का विरोध करने पर हत्या की वारदात से इस गैंग से इनकार नहीं किया जा सकता।
---------------------------------
ग्रामीणों ने की खुलासे की मांग
लूट और हत्या से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रेम चंद सैनी, जयपाल, संदीप, ब्रजेश धीमान, विजय पाल समेर चंद, नितिन सैनी, रणधीर सिंह, राजपाल, ललित कुमार, जैनसिंह, जयसिंह, सन्नी सैनी, देशराज, योगेश, सुखपाल, सुखबीर प्रधान सहित ग्रीमीणों ने हत्या और लूट के खुलासे की मांग एसएसपी से की है।
----------------------------------
घटना के हर तथ्यों की गहराई से जांच कराई जा रही है। हमारी एक्सपर्ट टीमें इस काम में जुटी है। सर्विलांस, एसओजी के अलावा अन्य टीमें भी अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें