फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी के वायरल वीडियो की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी लाल सिंह का किसान को एक मामले में जेल न भेजने की एवज में अवैध धन की मांग करने संबंधी वायरल हुए वीडियो की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौकी मुजफ्फराबाद प्रभारी लाल सिंह का कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर अवैध धन की मांग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक किसान को जेल न भेजने की एवज में अवैध धन की मांग की जा रही थी। मामला एसएसपी बबलू कुमार के पास तक पहुंचा। आरोप है कि कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी। एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सर्विलांस की आईटी की टीम को भी वीडियो की सत्यता की जांच के लिए लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी के पक्ष में शपथ पत्र देकर मामले से पल्ला झाड़ने का भी प्रयास किया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वीडियो को लेकर संदेह की स्थिति है। जांच के बाद इसकी सत्यता का पता चल सकेगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें