फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर बहू की हत्या का आरोप

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बिनावर। दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विजय सिंह यादव और रीना यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। मां लज्जावती ने बताया कि उन्होंने शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही रीना के ससुराल वाले दहेज मांगने लगे। इसके लिए रीना को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। दिवाली पर रीना अपने मायके गई तो वहीं रुक गई। रविवार को पति, रीना को अपने साथ घर ले गया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में रीना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों को इसकी सूचना गांव के लोगों से मिली। मायके वालों की शिकायत पर पहुंची बिनावर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रीना का मायका बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के नसरतगंज गांव में है। मायके वालों ने मृतका रीना के पति विजय अैर उसके पिता रामसिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें