फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को जबरन रुकवाकर उन पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस एक आरोपी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव वजीरपुर निवासी अमित और मुनेश रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का तौल कराकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर सरियों और तमंचों से हमला बोल दिया था। सरिया लगने से मुनेश और गोली लगने से अमित घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर ट्रक को चालक सहित दबोच लिया था, जबकि अन्य बदमाश भाग निकले थे। पूछताछ में ट्रक चालक सालिक ने बताया था कि कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए उसे बंधक बनाकर ट्रक का इस्तेमाल किया है। उसने बदमाशों की बातचीत के आधार पर उनके नाम भी बताए थे। पुलिस ने अमित के पिता चेतन की तहरीर के आधार पर चालक सालिक के अलावा गांव जेहरा निवासी धर्मेंद्र और मोनू एवं प्रदीप और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस धर्मेंद्र की तलाश में जुटी थी। उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें