फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि का लालच दे 96 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले दो-दो हजार नकद देने की बात कह कर एक व्यक्ति ने थंब डिवाइस मशीन द्वारा अंगूठा लगवाकर एक किसान के खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव मकारमपुर (लालवाला) निवासी किसान बलीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति थंब डिवाइस मशीन (एईपीएस) लेकर गांव में पहुंचा तथा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो-दो हजार रुपये दिलाने की बात कही। अनजान व्यक्ति ने डिवाइस पर किसान बलीराम का अंगूठा लगा लिया तथा कहा कि उसके खाते में जल्दी ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो हजार रुपये आ जाएंगे। चार दिन बाद जब बलीराम बैंक में अपने खाते की एंट्री कराने गया तो पता चला कि उसके खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। बलीराम ने थाने तथा बैंक में तहरीर देकर उसके खाते से निकाली गई रकम दिलाने की मांग की। तहरीर मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने जांच करते हुए बरथाकायस्थ स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक से मिले। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से कहा कि वह धोखाधड़ी से रुपये निकालने की जांच करें। उन्होंने पीड़ित किसान की बैंक में कार्य करने वाले कर्मचारियों की पहचान कराई, लेकिन कोई भी बैंक कर्मी इस घटना से जुड़ा हुआ नहीं पाया गया। बरथाकायस्थ स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा प्रबंधक विजय पाल सिंह ने बताया कि गांव में जाने वाला व्यक्ति बैंक का कर्मचारी नहीं है तथा बैंक के हेड क्वार्टर में भी इसकी सूचना दे दी गई है। हेड क्वार्टर से जानकारी मिलने पर ही रुपये ट्रांसफर होने की सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें