फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहा पचास हजार का ईनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हत्या एवं लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे पचास हजार रुपये के इनामी ग्राम रंडौल निवासी राकेश उर्फ डब्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बेहट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को 50 हजार रुपये के आरोपी के हरियाणा से ग्राम धौलरा की ओर आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने ग्राम धौलरा में यमुना नदी के पास घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राकेश उर्फ डब्बू निवासी ग्राम रंडौल थाना बेहट है। आरोपी पिछले तीन साल से लूट और हत्या के आरोप में वांछित चल रहा था। उसने 21 जनवरी 2015 को अपने ही एक रिश्तेदार की लूट के बाद हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए उसके साथ इश्तिकार ने ही डब्बू का नाम पुलिस को बताया था। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार डब्बू ने हरियाणा और सहारनपुर में कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया है।
इन घटनाओं को दिया अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी डब्बू ने बताया कि उसने वर्ष 2006 में अपने साथियों के साथ सबसे पहले हरियाणा के जगाधरी व अंबाला से बाइक चोरी की थी, जिसमें वह जेल भी गया था। वहां से छूटने के बाद बेहट क्षेत्र में स्थित एक ढाबे से छह किलो चांदी और गांव बाबैल में एक सुनार से 4 किलो चांदी की लूट की। गांव बरौली स्थित पेट्रोल पंप पर लाखों की नगदी, गांव सरगथल में बाइक फाइनेंसर से 1.20 लाख की लूट की थी। हरियाणा के छपरौली में भी एक व्यक्ति से बाइक लूटी थी और पकड़े जाने पर जेल गया था। इसके बाद 2015 में अपने एक साथी के साथ मिलकर कोतवाली बेहट क्षेत्र में ही पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकालकर आ रहे अपने ही रिश्तेदार जाटोवाला निवासी मांगेराम से 12.40 लाख रुपये लूटने के बाद हत्या कर दी थी। उस समय आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम था। तीन साल में ही उस पर 50 हजार का इनाम हो गया।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में छिपा रहा आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी डब्बू ने बताया कि बेहट में लूट और हत्या के बाद अपने परिवार के साथ पंजाब, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में छिपकर रहता रहा। दो दिन पहले ही वह यमुनानगर पहुंचा था और वहां से जब गांव धौलरा जा रहा था तो हरियाणा बॉर्डर के पास पुलिस ने पकड़ लिया।
आरोपी पर 22 मामले हैं दर्ज
कोतवाली बेहट में डब्बू पर लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, डकैती लूट के दौरान हत्या करने और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं इस पर कोतवाली बेहट में ही गैंगस्टर भी लगी है और पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला के रायपुर व अंबाला के नारायण गढ़ थाने में घरों में घुसकर चोरी करने और वाहन चोरी के साथ-साथ सढ़ौरा, बिलासपुर व छप्पर थाने में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पर अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे पंजीकृत है।
इन साथियों के साथ दे रहा था घटनाओं को अंजाम
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी डब्बू ने बताया गया कि वह अपने साथी अनिल, इसरार, सोनू निवासी नवादा, गागलहेड़ी, भूरा बाल्मीकि निवासी चांडी बेहट सहारनपुर, मगन निवासी ग्राम चांडी थाना बेहट, बबलू, जब्बार निवासी मुजफ्फराबाद, बालकराम निवासी रसूलपुर, अजय उर्फ लक्ष्मी निवासी रंडोल थाना बेहट, अनीस निवासी मुजफ्फराबाद, सुभाष सैनी, सोहन बाल्मीकि निवासी दाबकी गुर्जर के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें