फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करेंसी के मामले में आशिक के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। पिछले साल पकड़ी गई 30.04 लाख रुपये की जाली करेंसी के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक प्रधान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि 8 नवंबर 2017 को कोतवाली पुलिस ने पिठलोकर गांव के जंगल से थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अबुल हसन को 30.04 लाख की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए थे। पूछताछ में इस पूरे मामले का मास्टर माइंड थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के दलौती राघड़ गांव निवासी आशिक प्रधान निकला था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से पुलिस ने मौके से पकड़े गए अबुल हसन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि छह आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट में सरेंडर करने वालों में मुख्य आरोपी आशिक प्रधान भी शामिल था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक प्रधान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई प्रारंभ की थी। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी से एनएसए की कार्रवाई की स्वीकृति एवं अनुमोदन के बाद जिला कारागार में बंद आरोपी आशिक प्रधान से भी कार्रवाई का नोटिस तालीम कराया गया और उसे जेल में कार्रवाई की एक प्रति भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें