फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र के उठाए जाने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार निवासी व्यवसाई लालचंद जायसवाल के पुत्र आलोक जायसवाल के बस्ती जिले की पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात उठाए जाने की चर्चा जोरों पर है। लालचंद ने बताया कि शुक्रवार को वह लखनऊ गए हुए थे। उनका बेटा आलोक घर पर सोया था। जबकि छोटा बेटा सहित अन्य लोग बोरे के मिल पर थे। इसी रात को कुछ असलहाधारी लोग उनके बोरे के मिल पर पहुंचे और आलोक के विषय में जानकारी लेते हुए घर आए और आलोक को अपने साथ लेकर चले गए। शनिवार को अखबार के जरिए पता चला कि बस्ती जिले की पुलिस उसे गिरफ्तार की है। पुलिस का दावा है कि आलोक ने सरकार द्वारा जारी भीम एप के जरिए लोगों के खाते से रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर किया है। आलोक के उठाए जाने की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें