नकुड़। प्लेज में पानी देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गये। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
शनिवार को गांव रानीपुर में यमुना नदी के जंगल में प्लेज लगाने वाले दो पक्षों के बीच उसमें पानी देने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के जरीन, इसराना व तौकीर निवासी गांव लापरा, जिला यमुनानगर तथा दूसरे पक्ष के जरीफ, गुलशदा व अकरम निवासी गांव शाहपुर, थाना गंगोह को चोटें आई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल गुलशदा व इसराना को मेडिकल लिए भेज दिया तथा मौके से जरीन व जरीफ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।