बड़ौत (बागपत)।
किसी व्यक्ति ने मोबाइल से फोन कर पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी कि उसे बदमाश गोली मारकर भाग गया, इसे सूचना के मिलते ही पुलिस अफसरों में मेें हड़कंप मच गया। सूचना के बाद थाना बड़ौत और बिनौली पुलिस ने उसको तलाश किया, लेकिन सूचना देने वाला के कोई पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले का मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है।
किसी ने पुलिस को फोन कर 100 नंबर सूचना दी कि बदमाश बिनौली रोड पर उसे गोली मारकर भाग निकले। पुलिस को सूचना देने वाले ने अपना नाम संदीप पुत्र धर्मेंद्र रंछाड बताया है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस अफसरों मेें हड़कंप मच गया। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को काफी समय तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने एक घंटे तक गोली मारकर घायल करने वाले का पता लगाने की कोशिश की, कुछ देर बाद सूचना देने वाले का मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस का कहना है कि झूठी सूचना होगी, फिर भी पुलिस गंभीरता से ले रही है।