फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा में अवैध कब्जा हटवाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला शेखपुरा में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी किए जाने के मामले की शिकायत करने पर आरोपी भड़क उठे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपुरा निवासी फरमान ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसने कोर्ट में भी वाद दायर किया। पुलिस के अनुसार कोर्ट से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश लेकर फरमान ने विभाग एवं राजस्व अधिकारी को दिया और दीवार हटवाए जाने की मांग की।
नायब तहसीलदार एवं पीडब्लूडी के अधिकारी अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को हटवाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी भड़क उठे और कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली। आरोप है कि दीवार तोड़ने से आक्रोशित आरोपियों ने फरमान पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद, शाहिद तथा जमशेद को हिरासत में ले लिया। जबकि एक आरोपी शमशाद फरार हो गया। इस संबंध में चारों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें