फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक परिवार अपने घर का ताला लगाकर बाहर गया तो रात में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी, आभूषण एवं लाखों रुपये का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
मोहल्ला गोविंदपुरी में किराए के मकान में रहने वाले धर्मेंद्र गोयल का परिवार छुट्टियों में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। धर्मेंद्र भी काम से शुगर मिल में काम से रुक गया। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने डबल बेड में रखा सामान खंगाल डाला। रात भर चोर मकान को खंगालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मकान मालिक ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना धर्मेंद्र को दी। धर्मेंद्र सोमवार को लगभग साढ़े नौ बजे अपने मकान पर पहुंचे तो पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। धर्मेंद्र गोयल ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 30 हजार रुपये, सोने एवं चांदी के आभूषण, एलसीडी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में धर्मेंद्र गोयल ने अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें