फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल 18-35-20

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चांद कॉलोनी में रविवार को लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कोतवाली मंडी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र की चांद कॉलोनी में शफीक और इमरान के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर दोनों पक्षों के लोगों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों में धारदार हथियार चल गए। जमकर पथराव भी हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के तसलीम, शमीम, शहजाद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। तहरीर आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें