फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के दौरान हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव भूरीबांस में डकैती के दौरान हत्या करने वाले तीन बदमाशों को स्वॉट टीम और कोतवाली नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के पास से हथियार, नगदी और जेवरात बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश रिश्ते में भाई हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्या सागर ने बताया कि 24 नवंबर की रात कोतवाली नकुड़ के गांव भूरीबांस में देवराज के घर पर बदमाशों ने डकैती डाल दी थी। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने देवराज के पिता गोवर्धन और भाई सुबोध के साथ मारपीट की थी, जिसमें गोवर्धन की मौत हो गई थी। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए थे। रविवार को स्वॉट टीम और कोतवाली नकुड़ पुलिस ने अध्याना तिराहा स्थित हाजी मुस्तफा के बाग से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। आरोपियों ने अपने नाम अमीश, शेर अली और आदिल पुत्र अनीस निवासी नाहिद कॉलोनी थाना कैराना जनपद शामली और फरार साथी का नाम जोनी उर्फ काला बताया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, लूट की 14 हजार की नगदी, एक घड़ी और जेवरात बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
सहारनपुर। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली नकुड़ प्रभारी यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक कंवरपाल सिंह, मनोज कुमार, मीर हसन, दीपकचंद्र, कांस्टेबल नितिन कुमार, मोहित शर्मा, स्वॉट टीम से उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन, कांस्टेबल प्रभात कुमार, अफजाल, नेत्रपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
-- गांव भूरीबांस में देवराज के घर पड़ी डकैती और हत्या की वारदात।
-- वर्ष 2004 में बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र में डकैती की घटना।
-- मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में जाफर नामक व्यक्ति की हत्या। इस मामले में 13 वर्ष की सजा काटकर तीनों बदमाश कुछ दिन पूर्व जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें