फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के अनाज में हो रहा है गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उचित दर की दुकानों द्वारा दिए जाने वाले गरीबों के राशन में जमकर गोलमाल हो रहा है। इसका खुलासा एक राशन डीलर के यहां के कार्डों के सत्यापन में हुआ है। पूर्ति विभाग अब इस राशन डीलर की जांच में सामने आए तथ्यों को दोबारा चेक कराने के बाद कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन

गरीबों को उचित मूल्य पर राशन उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा पर राशन डीलर पलीता लगा रहे हैं। इसकी एक बानगी शहर की दुकान संख्या 19 के कार्डों के सत्यापन में सामने आई है। शिकायत पर प्रशासन ने मंडी सहायक सुरेश कुमार शर्मा द्वारा गन्ना पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में इस दुकान के कार्डों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार इस दुकान पर अंत्योदय कार्डों की कुल संख्या 24 है, इसमें से केवल 16 कार्ड ही सत्यापित पात्र पाए गए हैं। शेष 8 कार्ड अपात्र मिले हैं। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी श्रेणी में इस दुकान पर 614 राशन कार्ड धारक हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक 190 सत्यापित पात्र कार्ड पाए गए हैं। जबकि अपात्र श्रेणी में 295 कार्ड सामने आए हैं। इनमें से 129 कार्डों का रिकार्ड प्राप्त नहीं हो सका है। रिपोर्ट के अनुसार दुकान पर पात्र गृहस्थी कार्डों की 2785 यूनिट हैं, इनमें से केवल 857 यूनिटों का ही पात्र सत्यापन हो सका है। शेष यूनिटें अपात्र पाई गई हैं। बता दें कि सरकार की ओर से अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो अनाज प्रति माह दिया जाता है। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज, जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल है दिया जाता है। जिले में राशन दुकानों की संख्या 1221 हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उन्होंने देख ली है। इस दुकान में पाए गए अपात्रों की संख्या वाकई गंभीर है। इसको दोबारा चेक कराया जाएगा। जिसके आधार पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें