फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर हिंसा में जेल भेजे गए निर्दोषों की रिहाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्बीरपुर हिंसा में जेल भेजे गए निर्दोषों की रिहाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने शब्बीरपुर हिंसा के मामले में जेल भेजे गए निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने उनके परिजनों से पुलिस को उनके मौके पर न होने के संबंध में शपथ-पत्र भी दिलवाया है।
शुक्रवार को बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शब्बीरपुर हिंसा के मामले में जेल भेजे जाने वालों में कुछ निर्दोषों भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम शब्बीरपुर की हिंसा में छोटा, बालेश, राजेंद्र, जगदीश को भी जेल भेजा गया है। जबकि ये चारों लोग गांव से बाहर थे, शब्बीरपुर की हिंसा में शामिल नहीं थे। पुलिस चाहे तो उनकी लोकेशन भी चेक कर सकती है। उन्होंने इन चारों लोगों के शपथ-पत्र भी सौंपे और जांच कराकर उन्हें रिहा करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में काजी शादान मसूद, जोन इंचार्ज नरेश गौतम, माजिद अली, लोधी कुमार, मियां बबलू जैदी, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप, इमरान मलिक, नसीम, अनवर शामिल रहे।
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया अवैध वसूली के लिए धमकाने का आरोप
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुल खुमरान के निकट भगत सिंह चौक पर आइसक्रीम की दुकान करने वाले धर्मवीर जैन ने मंडी कोतवाली के एक दरोगा से अवैध वसूली किए जाने, बिना किसी मामले में जबरन उसे पुलिस जीप में बैठाकर ले जाने, उसके बेटे आकाश के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दरोगा पर जातीय बवाल में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जबरन मकान बिकवाने के प्रयास का आरोप
सहारनपुर। ग्राम इब्राहिमाबाद, अमजद नगर निवासी अनवरी का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग जबरन उसके मकान को बिकवाने का प्रयास कर रहे हैं। एक व्यक्ति मकान खरीदवाने के लिए ग्राहकों को बार-बार लाकर जबरन उसके घर में घुसकर मकान दिखवा रहा है। उसे धमकी भी दी जा रही है। उसने आरोपी पर फर्जी वसीयत तैयार करने की आशंका भी जताई है। इस संबंध में उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
सहारनपुर। गागलहेड़ी निवासी मुसर्रत ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता करने, हाथ जलाने का आरोप लगाया है। मुसर्रत का कहना है कि पड़ोस के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब इसकी शिकायत लेकर उसके पति एवं जेठ थाना गए तो उन्हें थाना में ही बैठा लिया। जबकि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में मुसर्रत ने एसएएपी को पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दलितों पर हुए मुकदमे वापस लेने की मांग
सहारनपुर। अनुसूचित जाति जनजाति अधिवक्ता कल्याण समिति की बैठक में शब्बीरपुर में हुई घटना की निंदा की गई। साथ ही पुलिस पर दलितों को झूठे मुकदमे में जेल भेजने का भी आरोप लगाया। बैठक में दलितों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लिए जाने और दलितों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई। बैठक में आरपी सिंह बिहानिया, अशोक सिंह, डीपी सिंह, केपी सिंह, अवनीश कुमार, सभाष चंद, सतेंद्र गौतम, दीपाली, आनंद, बबिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें