फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंधाकर लाखों रुपये का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला खाताखेड़ी में परिवार घर में सोता रहा और चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर लिए। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। परिजनों ने नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी जावेद अहमद का कहना है कि वह रात लगभग दस बजे अपने घर में सो गए थे। सुबह जब नींद खुली तो उन्हें चक्कर आ रहे थे। जब उन्होंने कमरे की ओर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, लॉकर खुला था। उसने शोर मचाकर दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के अन्य लोगों को जगाया। लॉकर देखने पर पता चला कि उसमेें रखे आभूषण चोरी हो गए हैं जिसमें तीन तोले का गले का सोने का सेट, डेढ़ तोले का छोटा सोने का गले का सेट, तीन तोले की सोने की तीन अंगूठी, तीन तोले के दो कंगन तथा एक लाख की नकदी शामिल है। जावेद ने आरोप लगाया कि चोरों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। जिस कारण उसे कोई आवाज नहीं आई। जावेद ने मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरी गया सामान बरामद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें