फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात रसूलपुर कलां में निर्माणाधीन पुल के पास से दो चरस तस्करों को साढ़े चार सौ ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए चरस तस्करों में एक पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाने के एसएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार रात देहरादून हाईवे पर रसूलपुर कलां गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास से मुस्तकीम पुत्र अख्तर निवासी छुटमलपुर और दिलशाद पुत्र महबूब निवासी गांव कालेवाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को साढे़ चार सौ ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मुस्तकीम पर शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के आठ मुकदमे में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें