फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। हरदलमऊ के पास स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही सात वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हरदलमऊ निवासी मोहम्मद हामिद की पुत्री सैफी गांव से कुछ दूर प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए सैफी गांव के बाहर सड़क पार कर रही थी। तभी उसे वहां से गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सैफी की सांसें थम गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। चालक कार समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें