फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटकर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक लूटकर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन

सहारनपुर। तीतरो थाना क्षेत्र से बाइक लूटकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने ननौता क्षेत्र में घेर लिया। दोनों ओर से गोलियां चलीं। एक बदमाश गोली लगने पर घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीतरो थाना क्षेत्र के गांव मनोहरा निवासी सतबीर से बदमाशों ने हमामपुर पुलिया के पास से बाइक और नकदी लूट ली थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। रात साढ़े नौ बजे ननौता थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक लूटने वाले बदमाश कुआंखेड़ा के पास नहर की पटरी की ओर भागे हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। नानौता थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वैसर पुत्र इकराम कैराना (शामली) के गांव खुरगान का रहने वाला है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी बरामद हुआ। इन दस्तावेजों से ही इसकी पहचान हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद बाइक मनोहरा गांव निवासी सतबीर से लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें