फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बूढ़ी माई चौक पर स्थित मोबाइल की एक दुकान का शटर उखाड़कर चोर नगदी, मोबाइल, लैपटॉप समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कुतुबशेर के बूढ़ी माई चौक पर थाना मंडी, इंदिरा चौक की गली नंबर पांच निवासी मोहम्मद मुजक्किर की मोबाइल की दुकान है। मुजक्किर के अनुसार मंगलवार की रात को वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ डाला और दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखें 19 हजार रुपये, दो दर्जन कीमती मोबाइल, लैपटॉप, दो घड़ी एसेसरीज, टी-शर्ट समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान पर पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मुजक्किर ने कुतुबशेर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें