झिंझाना।
बुुधवार को झिंझाना पुलिस यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक सवार युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको दबोच लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हो गए। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया की पकड़ा गया युवक मोहित पुत्र रमेश निवासी कालरम थाना मधुबन जनपद करनाल है। उधर, झिंझाना पुलिस ने वेदखेड़ी तिराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पड़ा गया युवक सादा उर्फ रिजवान पुत्र जमशेद निवासी गांव तितरवाड़ा थाना कैराना के खिलाफ कार्रवाई की गई है।