फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने वाले नाबालिगों के लिए की गई रेलवे स्टेशन पर काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास घूमने वाले एवं स्थायी रूप से रहने वाले खानाबदोश नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग की गई और नशे से दूर रहने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नशाखोरी, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त स्टेशन परिसर के आस पास स्थायी रूप से रहने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अशोक कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिसोदिया एवं आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने रेलवे स्टेशन के आस पास रहने वाले खानाबदोश छोटे बच्चे जिनकी उम्र 6 साल से लेकर 25 साल तक के लड़के एवं लड़कियों को थाना जीआरपी सहारनपुर पर बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई। उनको नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनसे मिली नशे की ट्यूब के बारे में पूछा गया तो बताया कि वह मेडिकल की दुकान से सहारनपुर से लेकर आते हैं। पुलिस ने मेडिकल की दुकानों पर दबिश दी तथा उनको भी हिदायत दी गई कि वह ऐसा न करें जिससे कि छोटे बच्चों पर नशे का बुरा असर पड़े। कुछ बच्चों ने नशा छोड़ने का भी संकल्प लिया। उन्होंने नशा छोड़ने की दवाई दिलवाए जाने की भी मांग की। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को जागरूक अभियान चलाकर तथा डॉक्टरों की टीम को बुलवाकर दुबारा काउंसलिंग की जाएगी। नशे के आदी हो चुके बच्चों और युवकों के फोटो ग्राफ व डोजियर भी तैयार किए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें