रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब कारोबार सख्ती के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में अब तो शराब माफिया बाइक से घर घर तक डिलीवरी दे रहे हैं। सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व टीम ने गांव दल्हेडी और खुदाबख्शपुर गांवों में छापामारी की। जहां टीम ने एक घर से 60 लीटर कच्ची शराब के पाउच बरामद किए। मौके से एक बाइक बरामद की गई जिससे गांव दर गांव ग्रामीणों को शराब की सप्लाई दी जाती है। जबकि आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।