फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के खंभे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के खंभे तोड़े
विज्ञापन


नागल। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान में लगाये गये तार बाड के पोल तोड़ कर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस हरकत से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। घटना की तहरीर थाने में दे कर कार्रवाई की मांग की गई है। सूचना मिलने पर एलआईयू टीम ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली एवं दोनो पक्षो से शान्ति की अपील की।
बताते चले कि गांव बोहडूपुर में मिश्रित आबादी है। खजूरवाला रोड पर करीब 19 बीघा जमीन कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। इसमें मुस्लिम समाज के साथ साथ उपाध्याय समाज भी अपने शवों को समाधि देते चले आ रहे हैं। एक पखवाड़ा पूर्व मुस्लिम समाज कब्रिस्तान की तार बाड़ कराना चाहता था। इस पर ग्राम प्रधान सुनील सैनी और राजस्व टीम ने निशानदेही करा दी थी। जैसे ही मुस्लिम समाज ने तार बाड़ का काम शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंच कर दोबारा नाप होने तक काम रुकवा दिया था। लेकिन शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तारबाड़ में लगे करीब 35 पोल तोड़ डाले। मुस्लिम समाज के लोगों को सुबह इसका पता चला तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद गांव पहुंची थाना पुलिस ने जांच की। अभिसूचना इकाई की टीम ने भी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल खराब करने की कोई भी कोशिश बरदाश्त नहीं की जाएगी। उधर, उपजिलाधिकारी देवबंद रामविलास यादव ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि वे जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें