फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के मोबाइल से फोन करके उसकी बहन से मांगी दो लाख रुपये की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ की युवती का देहरादून से अपहरण करने के बाद आरोपियों ने न सिर्फ गैंगरेप और लूटपाट की, बल्कि युवती के मोबाइल से उसकी बहन को फोन कराकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून से अपहरण करने के बाद युवती को लेकर आरोपी ग्राम उग्राहू में स्थित कैलाशपुर के सलाउद्दीन के नलकूप पर लेकर पहुंचे। युवती को रात भर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप तथा लूटपाट की। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने युवती का एटीएम छीनकर उससे पिन नंबर मांगा, न देने पर उसकी बेल्टों से पिटाई की। पिटाई से बेहाल युवती ने पिन नंबर दे दिया, तो आरोपियों ने उसके एटीएम से 38 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि आरोपियों ने रात को युवती की बेल्टों से पिटाई करके उसकी बहन को लखनऊ फोन कराया और उससे दो लाख रुपये की फिरौती मंगवाई। उससे कहलवाया गया कि उसे कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा है और दो लाख रुपये मांग रहे हैं। फिर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसे शनिवार की सुबह ट्यूबवेल पर आरोपी गुड्डू ने फिर से शराब पिलाई और नशे में धुत करने के बाद उसे भगवानपुर रोड पर सड़क पर फेंक दिया।
--। चाकू दिखाकर किया आतंकित
एसपी देहात ने बताया कि कार में युवती ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने युवती को चाकू से आतंकित कर दिया। उसे हत्या करने की धमकी दी और चुप रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

--। मुजफ्फरनगर की बात कहकर गुमराह करने का किया प्रयास
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी बार-बार मुजफ्फरनगर आने के बारे में बात कर रहे थे। जिससे उसे लगा ही वह मुजफ्फरनगर में है, लेकिन बाद में उसे आभास हुआ कि आरोपी उसे गुमराह करने के लिए सहारनपुर की बजाय मुजफ्फरनगर आने की बात कह रहे थे।
--। युवती केे फोन की लोकेशन ने पकड़वा दिया आरोपियों को
युवती को मारपीट करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के बाद आरोपियों ने युवती से फोन छीन लिया और उसे गागलहेड़ी में कार से फेंक कर फरार हो गए। जबकि मोबाइल आरोपियों के पास ही रह गया। सर्विलांस टीम के प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की लोकेशन ट्रैस कर ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया।
--। युवती की सहेली ने की थी लव मैरिज
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि युवती की सहेली ने भाग कर दानिश लव मैरिज कर ली थी। काफी दिन बाद जब सहेलियों की बातचीत हुई तो युवती लखनऊ से अपनी सहेली के परिवार से मिलने के लिए देहरादून पहुंच गई। जहां उसकी सहेली के पति ने ही उसका गैंगरेप करा दिया।
--। मैैंने तो युवती के हाथ खोलकर कपड़े पहनने को दिए
एसपी देहात के सामने सलाउद्दीन के ट्यूबवेल पर रहने वाले ग्राम उग्राहू निवासी नौकर अमजद ने कहा कि वह ट्यूबवेल के बाहर ही खड़ा रहा। रात में वह अपने घर चला गया। सुबह फिर वह ट्यूबवेल पर पहुंचा तो युवती ट्यूबवेल के कमरे में ही बंद थी। जब सभी लोग कमरे से बाहर आ गए तो वह अंदर गया। उसने युवती के रस्सी से बंधे हाथ खोले और कपड़े पहनने को दिए। उसने कोई गलत काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें