फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में तीन घरों में घुसे बदमाश, महिला के कुंडल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में तीन घरों में घुसे बदमाश, महिला के कुंडल झपटे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाडा गांव में सोमवार रात हथियारबंद बदमाश ने तीन घरों में घुस आए। एक घर में महिला को बंधक बनाया। लेकिन परिवार की बेटियों के जागने और बाद में ग्रामीणों के जुटने पर बदमाश भाग गए। भागते समय वे महिला के कुंडल झपट ले गए।
सोमवार रात करीब तीन बजे पांच हथियारबंद बदमाश शाहपुर गाड्ड़ा गांव निवासी बाबू के घर में दीवार फांदकर आए। घर के आंगन में सो रही बाबू की पत्नी नसीमा के मुंह पर हाथ रखकर बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। इस दौरान आहट सुनकर कमरे में सो रही बाबू की दोनों लड़कियों की आंख खुल गई और उन्होंने बाहर झांकर देखा तो बदमाशों ने उनकी मां को बंधक बना रखा था। इस पर बाबू की लड़की नेहा और प्रवीन ने शोर मचा दिया। बदमाशों ने नेहा को भी पीछा कर दबोच लिया। इस पर दूसरी लड़की सोफिया ने हल्ला मचा दिया। शोरशराबा सुनकर आस पड़ोस में जाग हो गई और ग्रामीणों की भीड़ बाबू के घर पर जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखकर बदमाश पीछे की दीवार फांदकर भाग गए। भागते समय बदमाश नसीमा के कानों से सोने के कुंडल झपट ले गए। इसके अलावा बदमाश असगर एवं इरफान के घरों में भी घुसे। लेकिन यहां पहले से ही परिवार के लोग जाग रहे थे। इसके चलते यहां लूट नहीं कर पाए। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें