फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले लोगों से फार्म पास कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। फोन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना की जिला समन्वयक अर्चना कश्यप ने बताया कि नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, बेहट, तीतरो, अंबेहटा, चिलकाना, सुल्तानपुर नानौता, नकुड़ व सरसावा के लिए शासन ने लाभार्थियों की सूची व्यक्तिगत आवास निर्माण, जिसके तहत कच्चे मकान वालों को योजना लाभ सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में 60 हजार आवेदन आए हैं। उनकी पात्रता की जांच का काम नोएडा की कंपनी विजन प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना में पात्रों को सर्वे किया जा रहा है। कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास के नाम पर फार्म पास कराने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। फोन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें