गंगोह(सहारनपुर)। गांव सुखेड़ी निवासी बी फार्मा के छात्र के अपहरण प्रकरण में रोड जाम और मारपीट करने के आरोप में 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। अब पुलिस वीडियो फिल्म के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त में लग गई है। गंगोह कोतवाली के गांव सांगाठेड़ा निवासी सतेंद्र चौधरी एडवोकेट द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी अस्पताल के समीप दो अगस्त को कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नागरिकों को परेशान किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी मोटर साइकिल में न केवल आग लगाने का प्रयास किया गया बल्कि मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।