फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ने आई पंजाब पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में वाहनों की चोरी कर सहारनपुर लाकर काटने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़ने के दबिश देने के लिए मोहल्ला ढोलीखाल पहुंची पंजाब पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को भी लोगों ने छुड़ा लिया। इस दौरान पंजाब पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम को पंजाब पुलिस की टीम एक व्यक्ति को साथ लेकर मोहल्ला ढोलीखाल में पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। आरोप है कि यह वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। यह पंजाब, पंचकूला एवं अन्य स्थानों से वाहनों को चोरी करके यहां लाता है और कुछ कबाड़ियों को बेचकर वाहनों को कटवा देता है।
बताया जाता है कि पंजाब पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पंजाब पुलिस के साथ जमकर हाथापाई की और आरोपी को छुड़ा कर ले गए। पंजाब पुलिस ने मामला बढ़ता देख अपनी जान बचाकर भागना ही मुनासिब समझा और अपने साथ लाए एक आरोपी को लेकर यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने यहां आने की स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। घटना के बाद उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन तब तक पंजाब पुलिस आरोपी को छोड़कर यहां से जा चुकी थी। पुलिस इस मामले की जानकारी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें