फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से तैयार आतिशी सामान जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से तैयार आतिशी सामान जब्त किया
विज्ञापन

सहारनपुर। दीवाली से पूर्व अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस ने दो जगहों पर छापे मारे। फतेह कालोनी और मानकमऊ में छापे मारकर अवैध रूप से तैयार आतिशी सामान जब्त किया गया। इससे आतिशबाजी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली मंडी पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि चिलकाना रोड की फतेह कॉलोनी स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से तैयार किए गए आतिशबाजी के सामान का स्टॉक किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम के दरवाजे खुलवाए तो 19 कार्टन आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने आतिशबाजी बनाने में प्रयुक्त सामान भी कब्जे में लिया। नगर मजिस्ट्रेट शेरी, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि मोहल्ला आतिशबाजान निवासी आसिफ और आमिर ने अवैध रूप से फतेह कालोनी में अपने गोदाम पर आतिशबाजी का भंडारण किया था। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके पश्चात पुलिस ने मानकमऊ निवासी महताब के मकान पर छापा मारकर अवैध आशितबाजी के दस कार्टन बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप
सहारनपुर। दीपावली पर हर वर्ष जिले में करोड़ों रुपये की आतिशबाजी का कारोबार होता है। पिछले वर्ष भी पुलिस ने छापा मारकर अवैध आतिशबाजी पकड़ी थी। शहर में कई जगहों पर आबादी के बीच और संवेदनशील परिस्थितियों में आतिशी सामान तैयार किया जा रहा है और उसकी बिक्री की जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें