फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हुई सड़क दुर्घटना में सैयदराजा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। नगर के वार्ड नंबर 12 लोहियानगर निवासी युवक की शुक्रवार की रात जौनपुर के मड़ियाहूं बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार व ट्रक की टक्कर में उसकेचचेरे भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती दोनों घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार को मृतक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वार्ड निवासी मंगल प्रसाद अग्रहरी का पुत्र दिनेश कुमार अग्रहरी उर्फ गोलू (25) लखनऊ में रहकर रियल स्टेट का व्यापार करता था। उसके साथ उसका चचेरा भाई राजन अग्रहरि भी कारोबार में सहयोग करता था। घटना की रात दिनेश दिल्ली से ट्रेन द्वारा पीडीडीयू नगर आ रहा था। वह चचेरे भाई से मिलने के लिए लखनऊ उतर गया। यहां राजन ने भी घर चलने की बात कही। इसके बाद राजन, गोलू व राजन का दोस्त सार्थक रात के 10 बजे के लगभग कार से सैयदराजा के लिए चले। कार के मछलीशहर के आगे मङ़ियाह़ं रोड पर ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में असंतुलित हो कर सड़क किनारे शीश और नीम के पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार के अंदर से तीनों युवकों को बाहर निकाला। दिनेश उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। राजन और उसका दोस्त बेहोश थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मिर्जापुर सिटी हास्पिटल ले गई। यहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां सार्थक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन रात में ही जौनपुर पहुंचे और शनिवार को दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम सैयदराजा घर पर ले आए। शव घर पहुंचते कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें