फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना बजाने को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गुहा में बुधवार देर रात कुछ लोग मोबाइल पर गाना बजा रहे थे। जिसका मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया तथा दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव का आरोप भी लगाया। मामले में दोनों पक्षों के करीब छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर सीओं यतेंद्र सिंह नागर, कोतवाल मुकेश गौतम, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को काबू किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। एतिहात के तौर पर रात को मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों के बीच जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। फैसला नामा प्राप्त हो गया है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के करीब 16 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें