विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
बिहारीगढ़। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने दहेज के लिए की गई सीमा की हत्या के आरोपी उसके पति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि उसके सास-ससुर अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
बता दें कि गत दिवस सीमा का शव उसके बेडरूम से ही बरामद हुआ था। इस मामले में सीमा के पिता नाथीराम ने उसके पति खुशहालीपुर गांव निवासी अनुज, ससुर सुखपाल और सास बबली के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह खुशहालीपुर गांव में छापेमारी कर अनुज को पकड़ लिया। वह कहीं जाने की फिराक में था। हालांकि उसके माता पिता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि सीमा की हत्या गला दबाने से हुई है। सीमा छह माह की गर्भवती भी थी। उसके पति की निशानदेही पर पुलिस ने वह रस्सी भी बरामद करने का दावा किया है, जिससे गला घोंटा गया।