गोकशी में वांछितों को पकड़ने के लिए दबिश दी
चिलकाना। गोकशी में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन सभी आरोपियों के घरों पर ताले लगे मिलने पर पुलिस को लौटना पड़ा। करीब बीस दिन पहले पुलिस ने कस्बे में रहने वाले बिलाल, सलमान तथा राजदा के घर पर छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। उस समय सभी आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए थे। गोकशी के तीनों आरोपी अभी तक अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए शनिवार रात इनके घर पर छापा मारा। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।