फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट का खुलासा, चार बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। दो माह पूर्व किसान से बदमाशों द्वारा की गई ट्रैक्टर लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पकडे़ गए चार बदमाशों से लूट का ट्रैक्टर, पांच सौ रुपये, चार तमंचे, आठ कारतूस बरामद करने का दावा किया है। हालांकि एक बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाशों को चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें गंगोह कोतवाली के गांव बल्लामजरा निवासी किसान सरवेज 27 अप्रैल की रात अपने खेत में पानी चला रहा था। रात में पांच बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसे खेत में डाल गए थे। बदमाश उसकी जेब से 500 रुपये और मोबाइल के साथ ही आयशर ट्रैक्टर लूट ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गंगोह सीओ राजेंद्र सिंह थापा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार रात लखनौती रोड शकरपुर चौराहे के पास लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर लूट करने की बात कबूली। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे और आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों गांव हलवाना निवासी इकराम, गांव शाहपुर निवासी मान्ना, सोल्लू उर्फ सलमान, आरिफ का चालान कर दिया है। जबकि गांव शाहपुर का ही सारिक फरार चल रहा है। जिसकी धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें