फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अकाउंटेंट ने ही कराई थी गुटखा व्यापारी के नौकरों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गुटखा व्यापारी के नौकरों से 27 मई की रात को दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त के आवास के निकट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा की गई 22 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के यहां पर एकाउंटेंट रहे पंकज गाबा ने ही नौकरों से लूट कराई थी। पुलिस ने पंकज गाबा को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को सदर कोतवाली पुलिस को गुटखा व्यापारी आवास विकास निवासी नवीन मक्कड़ के कर्मचारियों से लूट में शामिल व्यक्ति के घंटाघर पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसे ने एक आइसक्रीम पार्लर पर खड़े पंकज गाबा निवासी न्यू गोपाल नगर नुमाइश कैैंप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसार पंकज गाबा ने ही लुटेरों के साथ मिलकर नवीन मक्कड़ के कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिलाया। पुलिस के अनुसार पंकज गाबा काफी समय से नवीन मक्कड़ के यहां अकाउंटेंट था। नवीन मक्कड़ ने उसे पहले 2013-14 में हटा दिया था। लेकिन एक सारल बाद उसे फिर काम पर रख लिया। लेकिन कुछ गड़बड़ी होने पर मई 2016 में उसे फिर से हटा दिया। जिस पर पंकज ने उससे बदला लेने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार पंकज का एक रिश्तेदार मुजफ्फरनगर में है। उसकी सहायता से पंकज ने छाती फटा से संपर्क किया और घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। उसके बाद छाती फटा उर्फ शाहिद ने अपने साथी के साथी 27 मई की रात को लूट कर डाली।

एक आरोपी हुआ था मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार
लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी शाहिद उर्फ छाती फटा को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


27 मई को हुई थी लूट
दिलबाग गुटखा के एजेंसी धारक आवास विकास निवासी नवीन मक्कड़ के दो कर्मचारी अतुल और विजय 27 मई की रात लगभग साढ़े 8 बजे कोर्ट रोड स्थित एजेंसी के कार्यालय से एक बैग में लगभग 22 लाख रुपये लेकर बाइक से नवीन मक्कड़ के घर जा रहे थे। जब वे मंडलायुक्त के आवास के निकट आवास विकास मोड़ पर पहुंचे उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे से आतंकित कर उनसे बैग छीन लिया और मल्हीपुर रोड से होते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें