फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में साजिश की आग!

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक में चोरी के लिए घुसे बदमाशों ने बैंक के रिकॉर्ड रूम में आग क्यों लगाई। चर्चा है कि बैंक के भीतर कहीं साजिश के तहत तो आग नहीं लगाई गई। हालांकि पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैंक के भीतर आगजनी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसको देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि बैंक में घुसे बदमाशों ने रिकॉर्ड रूम में रखे जरूरी दस्तावेज क्यों जला दिए गए। काउंटर पर रखी फाइलों में आग लगाई गई। इतना ही नहीं शाखा प्रबंधक के कार्यालय में केवल मैनेजर जरनैल सिंह की कुर्सी में ही आग लगाई गई। कई जगह रजिस्टर और फाइलें जली हुई मिली। बताया गया है कि बैंक का एक अधिकारी हर दिन ड्यूटी पूरी कर घर चला जाता है। लेकिन यह भी इत्तेफाक है कि बैंक में चोरी का प्रयास और आगजनी की घटना वाले दिन वह घर नहीं गया। बल्कि समीप के एक होटल में कमरे लेकर रुके हुआ था। उधर, बैंक मैनेजर जब घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे तो वह बदहवासी की हालत में नजर आए। सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि पूरी वारदात संदिग्ध लग रही है। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। कई संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बैंक के स्टॉफ को मेन ब्रांच में भेजा
देवबंद। बैंक में चोरी का प्रयास और आगजनी की घटना के बाद बैंक का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। शुक्रवार की सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। इतना ही नहीं बैंक से जुड़े खाताधारकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़े। बैंक मैनेजर जरनैल सिंह ने बताया कि बैंक का कार्य प्रभावित न हो इसलिए स्टॉफ को मेन म्रांच में भेज दिया गया। ताकि लेनदेन का कार्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें