फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी

Sat, 16 Dec 2017 12:09 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
बैंक में चोरी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथौली बाजार। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की हरपुर बरवां शाखा में खिड़की तोड़कर दाखिल हुए चोर कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर और पंखे चुरा लिए। सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। इसके लिए डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया था। 
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हरपुर बरवां में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। इसमें आसपास के कई गांवों के लोगों के खाता हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने इस बैंक की खिड़की तोड़ दी और अंदर जाकर कंप्यूटर के दो मॉनिटर, प्रिंटर आदि चुरा ले गए। इसके अलावा बैंक में लगे पांच पंखे भी खोल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बैंक की तरफ गए लोगों ने खिड़की टूटी देखकर अन्य व्यक्तियों को सूचना दी। इससे कुछ देर में यह बात पूरे बाजार में फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने के एसओ पहुंचे और बैंक में जाकर जायजा लिए। उनकी सूचना पर डॉग स्क्वॉड ने भी पहुंचकर छानबीन की। शक के आधार पर पुलिस चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कप्तानगंज थाने के एसओ श्यामलाल यादव का कहना है कि कंप्यूटर के सामान और पंखे चोरी हुए हैं। शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें