फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। एक 40 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर शव गंगाली गांव में धान के खेत में फेंक दिया गया। सुबह खेत मालिक मौके पर पहुंचा और खेत में शव देखा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। एसओ और सीओ, डाग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगाली निवासी अजय राणा बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे अपने खेत पर गए तो वहां चकरोड पर खून पड़ा देखा। वे धान के खेत में अंदर पहुंचे तो एक लाश पड़ी देखी। उन्होंने ग्राम प्रधान योगेश राणा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसओ भानू प्रताप और सीओ सदर यतेंद्र नागर मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि शव के सिर पर भारी चीज का प्रहार किया गया है। चेहरे पर भी नुकीले धारदार हथियार के निशान हैं। मृतक की उम्र करीब चालीस साल है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या मौके पर ही की गई है। हत्या करीब रात दस बजे के आस पास की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सीमावर्ती राज्यों की पुलिस को भी मृतक के फोटो भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें