फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए गोतस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से संतरों के कैरेट के पीछे छिपाकर कटान के लिए तस्करी कर लाए जा रहे गोवंश को पकड़ लिया। ट्रक से दो गोतस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम 5 बजे के करीब शाहजहांपुर चौकी पर उपनिरीक्षक प्रदीप यादव पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा की ओर से एक ट्रक आया जिसमें संतरों की कैरेट भरी हुई थी।

जिस पर पुलिस ने ट्रक को चलता कर दिया लेकिन जैसे ही ट्रक चौकी का बैरियर पार कर आगे बढ़ा वजन के कारण टायर दब गए जिससे पुलिस को शक हुआ और ट्रक को पुन: रुकवा लिया।
विज्ञापन


इधर पुलिस ट्रक की जांच करने में व्यस्त हो गई और उधर ट्रक में दो लोग उतरकर चुपचाप खिसकने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने देख लिया तथा फौरन अपने कब्जे में ले लिया। 

पुलिस ने जब ट्रक की बारीकी से जांच की तो दंग रह गई। गोतस्करों ने ट्रक में संतरों के पीछे गोवंश छिपा रखा था। गोवंश आवाज न कर सकें इसके लिए तस्करों ने बेरहमी से उनके खुर और मुंह को रस्सी से जकड़ा हुआ था। 

इस बारे में सरसावा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि गाड़ी से 11 गोवंश बरामद हुए है जिन्हें रणदेवा स्थित गोशाला में भेज दिया गया है तथा पकड़े गए दोनों गोतस्करों दानिश पुत्र भूरा निवासी टपराणा जिला शामली तथा नदीम निवासी जिला रामपुर के विरुद्ध गोवंश अधिनियम  की धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा जा रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें