फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता को घर में अकेला देख एक युवक दीवार फांदकर घुस गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक पुलिसकर्मी की पुत्रवधू बुधवार शाम घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने आरोपी को धमकाकर भगा दिया। लेकिन कुछ देर बाद वह फिर घर में घुस गया। उसके ससुर के बारे में पूछताछ करते हुए उसे धमकाने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी भाग गया। लेकिन तीसरी बार फिर से आरोपी घर में घुस गया जिस पर महिला ने फिर से शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी लोगों से छूटकर फरार हो गया। बाद में महिला ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि कॉलोनी में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें