सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर गाड़ा में पुलिस ने एक डेयरी में छापा मारकर लगभग ढाई क्विंटल मांस बरामद किया, जबकि चार आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस के अलावा खाल, कटान के उपकरण कब्जे में लिए।
जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार शाम मोहम्मदपुर गाड़ा में गोकशी की सूचना पर एक डेयरी में छापा मारा। जहां चार लोग पशु कटान कर रहे थे। पुलिस को देख चारों आरोपी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 250 किलोग्राम मांस, एक खाल, कटान के उपकरण कब्जे में लिए। मुकेश गौतम ने बताया कि बरामद किया मांस गाय का होने की आशंका है। इसका चिकित्सकों से परीक्षण कराया जा रहा है। जबकि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।