फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीद और सरवेज को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दून कॉलेज में हुई डकैती के मामले में जेल भेजे गए दस आरोपियों में से पुलिस दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया जा रहा है। पुलिस फरीद और सरवेज को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज में 29 दिसंबर की रात को डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 44 लाख रुपये की नकदी एवं आभूषण की बरामदगी भी की। पुलिस को आरोपियों से और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए पुलिस दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम तुरमतखेड़ी निवासी फरीद और सरवेज को रिमांड पर लेगी। पुलिस दो आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देने जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फरीद और सरवेज से काफी जानकारी मिल सकती है और रिकवरी भी हो सकती है। अन्य वारदातों का भी पूछताछ में खुलासा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी बिजेंद्र रावत का कहना है कि फरीद और सरवेज को रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों से काफी जानकारी हासिल हो सकती है। अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है।
मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ था सरवेज
सहारनपुर। दून कॉलेज में हुई डकैती के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार सरवेज पुलिस मुठभेड़ में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। 30 अप्रैल 2018 को सरवेज को नानौता पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका था। लेकिन सरवेज अपने साथी के साथ नानौता पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक से भागा था। तीतरो पुलिस ने फूसगढ़ मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। सरवेज के पैर में गोली भी लगी थी। उस समय सरवेज को जेल भेज दिया गया था। लेकिन तीन महीने बाद ही जमानत मिलने पर सरवेज जेल से बाहर आ गया और आते ही उसने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार सरवेज ने जेल से बाहर आकर कुतुबशेर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूटी, थानाभवन में पति-पत्नी को लूटा था, नानौता में व्यापारी से मोटरसाइकिल लूटी थी। इसके बाद दून कॉलेज डकैती और फिर युवती का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें