सहारनपुर। देहरादून से चोरी कर लाए जा रहे सौर ऊर्जा की लाइटों से उतारे गए आठ बैट्रों के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे जनकपुरी थाना पुलिस राकेश केमिकल चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय एसआर पेट्रोल पंप से पहले जनता रोड से चेकिंग के दौरान पुंवारका की तरफ से आते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से एक तमंचा एवं चाकू बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने एक स्थान पर छुपा कर रखे गए चोरी के आठ बैट्रे बरामद कराए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निजाम तथा शाहिद निवासी नूर बस्ती बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये बैट्रे देहरादून से चोरी किए गए हैं, जो उन्होंने सौर ऊर्जा की लाइट से चोरी किए हैं। जिनको सहारनपुर में बेचने थे।