फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने नकदी मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात दो अलग अलग घटनाओं में हथियारबंद बाइक सवार तीन बदमाशों ने रेलवे रोड पर टेंपो चालक तथा ई-रिक्शा चालक सहित चार लोगों से लूटपाट करते हुए नकदी व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस इस संबंध में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पांडोखेड़ी निवासी सोनू पुत्र भूषण गांव ई- रिक्शा चालक सुनील पुत्र मामराज के साथ नानौता के संजय चौक से गांव जा रहा था। गांव के नजदीक तालाब पर ई रिक्शा पहुंची तो पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए रोक लिया। सुनील व सोनू द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट्ट व डंडों से मारपीट करते हुए सोनू की जेब से 500 रुपये व एक मोबाइल तथा सुनील के पास से तीन हजार रुपये व मोबाइल लूटकर नानौता की ओर फरार हो गए। पीड़ित सोनू द्वारा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
जहां लूट की घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग करती रही, वहीं बदमाशों ने दो घंटे बाद रेलवे रोड पर लूट की दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। दूसरी घटना में मोहल्ला कानूनगोयान निवासी थ्री व्हीलर चालक अनीस अहमद अपने एक अन्य साथी इमरान के साथ दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन में आ रही तबलीगी जमात को लेने के लिए जा रहे थे। रात करीब साढे़ 10 बजे दोनो रेलवे रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए रोक लिया और लूटपाट करने लगे, अनीस द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। बदमाश, अनीस से 650 रुपये व मोबाइल तथा इमरान से 5400 रुपये व मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लूट की घटना का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें