फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा मॉडर्न स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से लापता हो गई। सुबह उसके पिता ने उसे स्कूल छोड़ा था, लेकिन स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। छात्रा के लापता होने से स्कूल में और परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल डाले। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री शहर के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। बताया जाता है कि छात्रा रोजाना अपने स्कूल तांगे से आती है। बुधवार को तांगा न आने के कारण उसके पिता उसे बाइक से स्कूल छोड़ गए थे। दोपहर में छुट्टी के समय जब पिता छात्रा को लेने स्कूल पहुंचे तब तक छुट्टी हो चुकी थी और बच्चे स्कूल से जा चुके थे। उसके पिता ने छात्रा को स्कूल में तलाश किया, जब स्कूल में नहीं मिली तो आसपास के क्षेत्र में भी उसे तलाश किया, लेकिन छात्रा कहीं नहीं मिली। जिस पर उसने अपने घर पर फोन करके पूछा। लेकिन छात्रा घर नहीं पहुंची। जिससे हड़कंप मच गया। स्कूल संचालक भी छात्रा के लापता होने के चलते परेशान हो गए। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में भी छात्रा कहीं दिखाई नहीं दी। इस संबंध में पिता ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस संबंध में स्कूल संचालिका आशा जैन का कहना है कि सुबह छात्रा के पिता छात्रा को स्कूल छोड़कर गए थे। छात्रा स्कूल पहुंची थी। लेकिन छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से अपने आप चली गई। जबकि बच्चे कई बार परिजनों के न आने पर कार्यालय से अपने अभिभावकों को फोन करते हैं। लेकिन छात्रा ने ऐसा कुछ नहीं किया। सीओ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें