फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक तस्करी के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन


बेहट। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक की तस्करी में इस्माइलपुर मुस्तकहम के ग्राम प्रधान सोनू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्मैक की 12 पुड़िया बरामद हुईं। इनमें करीब 12 ग्राम स्मैक थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम कोतवाली पुलिस शाकंभरी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गंदेवड़ की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिसकर्मियों को देखकर पीछे मुड़ गया और भागने लगा। संदेह होने पर एसआई अरूण कुमार, नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल सौरभ कुमार ने उसका पीछा किया। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोनू उर्फ शाहनवाज पुत्र अमीर हसन निवासी इस्माईलपुर मुस्तकहम बताया। आरोपी ग्राम प्रधान है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से स्मैक की 12 पुड़िया मिली। इसमें करीब 12 ग्राम स्मैक थी। पुलिस ने उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त घघरौली गांव निवासी मुनव्वर से स्मैक खरीदकर बेचता है। मुनव्वर पंजाब से स्मैक की तस्करी करता है। बरामद स्मैक को वह बेहट में बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें