फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई के खाते से हुए गबन का खुलासा, गिरफ्तार चार लोगों से सात लाख रुपए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई के खाते से करोड़ों के गबन का खुलासा, छह गिरफ्तार
विज्ञापन


सहारनपुर। भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर एनएचएआई के इंडसइंड बैंक के खाते से 4 करोड़ रुपये के गबन का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार आरोपियों को मुंबई से लेकर आई। आरोपियों से 32.02 लाख रुपये, कार, सोने का कड़ा, अंगूठी और चेक बुक बरामद की है। बनारस के एक आरोपी ने बैंक में कस्टमर सर्विस मैनेजर से दोस्ती कर पूरी घटना को अंजाम दिया। क्लोन चेक तैयार कर धनराशि निकाली जाती रही।
भूमि अध्यापित अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी चेक जारी कर हुए गबन के मामले में जिलाधिकारी पीके पांडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने चार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देहरादून के संचालित मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक के खाते से पांच दिसंबर, 12 दिसंबर, 17 दिसंबर, 20 दिसंबर तथा 27 दिसंबर को फर्जी चेक से भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किया गया। इस मामले में इंडसइंड बैंक के अधिकारियों, निमेश जैन, पंकज सिंह, पारस मकवाना, पवन कुमार जैन, दिव्यांग गांधी, एनएचएआई के कर्मचारियों तथा भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता मानते हुए मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बैंक के दो अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने गबन के मामले में चार आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया। मुंबई में ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस सहारनपुर पहुंची। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चारों से पूछताछ के बाद चारों आरोपियों से पुलिस ने 7 लाख 2 हजार रुपये, एक कार, सोने का एक कड़ा, सोने की एक अंगूठी, 13 मोबाइल फोन, 3 चेकबुक, 4 पेन कार्ड, 4 आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से बैंकों की खातों की डिटेल भी मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी महावीर अग्रवाल कांप्लेक्स, भाबोला, नाका बसई, मणिकपुर जिला पालघर महाराष्ट्र, सलमान, मासूम अली निवासी स्टार सिटी सोसाइटी, नया गांव थाना वालिब पालघर महाराष्ट्र, इस्लामुद्दीन निवासी डीबी कालोनी, नियर ठाकुर माल, मीरा रोड, ठाणे महाराष्ट्र शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि ओमप्रकाश श्रीवास्तव मूलरूप से बनारस का रहने वाला है, जबकि अन्य तीनों मीरापुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि सहारनपुर से सदर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी इंडसइंड बैंक के कस्टमर सर्विस मैनेजर गौरव गर्ग एवं उनके चालक आसिफ को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुईं। वहां इनकी निशानदेही पर 25 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। एसएसपी ने बताया कि बैंक का एक अधिकारी गौरव गर्ग ने इस गिरोह के साथ मिलकर गबन कराया है। गौरव गर्ग ही आरोपियों को चेक की फोटो भेजता था और आरोपी उसका क्लोन बनाकर चेक के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करा लेते थे। अभी एक रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें