फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी के एक मकान में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने आन-फानन में बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के एक मकान में 18 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। युवक की मां और बहने शहर से बाहर गई हुई थी। पड़ोसियों ने शव कमरे में फंदे पर लटका होने की जानकारी दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर परिजन घर पहुंच गए और खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें